बीसीसीआई ने इस साल यूएई में आइपीएल कराने की घोषणा की थी। सारी टीमें इसके लिए यूएई पहुंच भी चुकी थी लेकिन अब जो खबर आई है उसके बाद आईपीएल पर संशय के बादल छा गए हैं? अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या आइपीएल होगा? यह सारे सवाल तब उठने शुरू हुए जब आज महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के 13 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।