पराठे के लिए अपनी पहचान रखने वाले मुरथल में बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। हरियाणा के सोनीपत जिले में पड़ने वाले मुरथल के दो ढाबों से कुल 75 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन के साथ-साथ लोगों में हड़कंप मच गया। दोनो ढाबों को सील कर दिया गया है और पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है