कोविड-19 महामारी के चलते घरों पर ही पढ़ाई कर रहे बच्चों को अभिभावकों और शिक्षकों की मदद से अर्थ पूर्ण शैक्षिक गतिविधियों में सम्मिलित करने के उद्देश्य से एनसीईआरटी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मार्गदर्शन में पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर बनाया है। 4 हफ्तों और अगले 8 हफ्तों के लिए प्राथमिक तथा माध्यमिक कक्षाओं हेतु वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर (एएसी) पहले ही जारी किया जा चुका है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर के लिए
