एक के बाद एक फ़िल्मी सितारों का कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला लगातार जारी है. इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है. अभिनेता आफताब शिवदासानी को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. आफताब ने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट साँझा करते हुए इस बात का खुलासा किया. हालाँकि उन्होंने इस बात को साफ़ कर दिया है की उनकी तबियत ठीक है.