2019 में लोगों में डर और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम में व्यापक पैमाने पर सुधार किए गए थे। इन सुधारों के तहत जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ाई गई थी। इसके पीछे दलील दी गई कि अगर जुर्माने की राशि ज्यादा होगी तो लोगों में डर होगा और इसका पालन लोग करेंगे। हालांकि नतीजे ढाक के तीन पात ही रहे और कोई बहुत बड़ा क्रांतिकारी बदलाव नही देखने को मिला।
