10वीं रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) समूह की बैठक का वर्चुअल रूप से 15 सितम्बर, 2020 को आयोजन किया गया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्पादन, सचिव श्री राजकुमार और अमेरिका की ओर से अंडर सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एंड सस्टेनमेंट सुश्री एलेन एम लॉर्ड ने की। डीटीटीआई समूह की बैठकें आमतौर पर साल में दो बार दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित की जाती हैं। इस बार कोविड महामारी के कारण इस बैठक का आयोजन वीटीसी के माध्यम से हुआ।
