रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के तहत सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान इंसेक्टीसाइड लिमिटेड (एचआईएल) ने वित्त वर्ष 2020-21 की पहली दो तिमाही में निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि हासिल की है। कम्पनी ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उसके निर्यात में 65 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
