दिल्ली एनसीआर के लोगों को आज शाम उस वक़्त भारी और बड़ी राहत मिली जब तेज हवाओं और बादलों ने एनसीआर के आसमान पर उपस्तिथि दर्ज कराई। बादलों के आवागमन, हल्की बारिश और हवा के बीच लोगों को उमस और गर्मी से भारी राहत मिलिया है। हालांकि टेंशन भी तब बढ़ गई जब इस हल्की बारिश में भी कई इलाकों में जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
