जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अन्तर्गत आने वाली ट्राइफेड ने प्रकृति की और अधिकता लाने के लिए ट्राइब्स इंडिया उत्पादों की अपनी श्रेणी में 100 नए फॉरेस्ट ऑर्गेनिक उत्पाद शामिल किए हैं। आदिवासी उपज और उत्पादों की एक नई श्रृंखला फॉरेस्ट फ्रेश नैचुरल एंड ऑर्गेनिक्स का अनावरण प्रबंध निदेशक श्री प्रवीर कृष्णा ने आज वर्चुअल तरीके से किया।
