संसद का मॉनसून सत्र-2020 सोमवार, 14 सितम्बर से शुरू होगा। सत्रहवीं लोकसभा का चौथा सत्र और राज्य सभा का 252वां सत्र सोमवार, 14 सितम्बर से बुलाया गया है। सरकारी कार्यों की अनिवार्यता को देखते हुए यह सत्र बृहस्पतिवार, एक अक्टूबर 2020 को संपन्न होगा।