आज जिन एक लाख लोगों को अपने घरों का स्वामित्व पत्र या प्रॉपर्टी कार्ड मिला है, जिन्होंने अपना कार्ड डाउनलोड किया है, उन्हें मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज जब आप अपने परिवार के साथ बैठोगे, शाम को जब खाना खाते होंगे…तो मुझे पता है‍ कि पहले कभी इतनी खुशी नहीं होती होगी जितनी आज आपको होगी।