भारतीय वायुसेना आगामी 8 अक्‍तूबर, 2020 को अपनी 88वीं वर्षगांठ पूरे गर्व से मनाएगी। इस अवसर पर हिंडन (गाजियाबाद) स्थित वायु सैनिक अड्डे पर वायुसेना दिवस परेड एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें वायुसेना के विभिन्‍न युद्धक विमान रोमांचकारी करतबों का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए अभ्‍यास गुरूवार 01 अक्‍तूबर, 2020 से शुरू हो चुका है।