बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद कई ऐसे मामले सामने आए थे जब कहा गया था कि थाने में जब कर रखी गई शराब चूहे चट कर गए। बिहार पुलिस के इस मासूमियत भरे जवाब पर तब बड़ी जगहंसाई हुई थी। अब ऐसा ही एक मामला गाँजे को लेकर सामने आया है।
Tag: #शराबबंदी
बड़ी खबर- बिहार के इस जिले से फिर जब्त हुई 30 लाख की शराब
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच भी इसकी तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है। चुनावी सुगबुगाहट के बीच तेज हुई पुलिसिया कार्रवाई में हर दिन किसी न किसी जिले से अवैध शराब के जब्त होने का मामला लगातार सामने आते रहा है। इसी क्रम में आज पहली जब्ती जहां बाँका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में हुई वहीं अब दूसरी बड़ी खेप की बरामदगी की खबर सुपौल से आ रही है।
बिहार- बाँका पुलिस की बड़ी सफलता, एम्बुलेंस से बरामद हुई शराब
बिहार का बाँका जिला मानो शराब तस्करों का गढ़ बन गया है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद से झारखंड से सटे इस जिले के मार्गों से लगातार शराब का बरामद होने तो कुछ इसी तरफ इशारा करता है। आज एक बार फिर बिहार के बाँका जिले की बौंसी थाना पुलिस ने बड़ी संख्या में शराब बरामद किया है। शराब की यह खेप झारखंड से बिहार लाई जा रही थी।
