महात्मा गांधी के जन्म की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर, भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने नीति आयोग के तहत अटल नवाचार मिशन के साथ मिलकर 2 अक्टूबर, 2020 को शाम 7 बजे ‘स्कूली बच्चों के लिए नागरिकों के कर्तव्यः शिक्षा के लिए विशिष्टता के लिए प्रयास, वैज्ञानिक सोच का विकास एवं अवसरों का लाभ’ विषय पर एक वेबिनार आयोजित किया।
Tag: #वेबिनार
जल जीवन मिशन के तहत 4700 गांव और 5 करोड़ से अधिक लोगों को उपलब्ध कराए गए नल कनेक्शन, पढ़ें
जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने आज प्रमुख कार्यक्रम जल जीवन मिशन के आउटपुट एवं परिणामों के योजना निर्माण, कार्यान्वयन एवं निगरानी पर एक वेबिनार आयोजित किया। इस वेबिनार में विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभागों/ ग्रामीण जलापूर्ति विभागों के लगभग 2,500 राज्य, जिला एवं प्रखंड अधिकारियों ने भाग लिया।
