उत्तरप्रदेश के बहराइच में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल और मृतक लोगों का ताल्लुक बिहार से है। यह सभी लोग एक जीप में सवार होकर पंजाब जा रहे थे। इसी दौरान जीप के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
