न्याय विभाग ने बच्चों के लिए ‘स्कूली बच्चों के लिए नागरिकों के कर्तव्य’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया

महात्मा गांधी के जन्म की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर, भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने नीति आयोग के तहत अटल नवाचार मिशन के साथ मिलकर 2 अक्टूबर, 2020 को शाम 7 बजे ‘स्कूली बच्चों के लिए नागरिकों के कर्तव्यः शिक्षा के लिए विशिष्टता के लिए प्रयास, वैज्ञानिक सोच का विकास एवं अवसरों का लाभ’ विषय पर एक वेबिनार आयोजित किया।

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर, मैं कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं।