उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से मिल रही खबर के मुताबिक यहां बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया के पिता और भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह समेत 11 लोगों को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। इन सभी लोगों को आज शाम 5 बजे से कल रात 9 बजे तक घर मे ही नजरबंद किया गया है। यह कार्रवाई माहौल बिगड़ने की शंका के बीच की गई है।
