विदेश की यात्रा करने के दौरान अंतरराष्‍ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के नवीकरण को सुगम बनाने के लिए सार्वजनिक सुझाव आमंत्रित किए गए

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसे नागरिकों के लिए, जिनकी अंतरराष्‍ट्रीय ड्राइविंग परमिट (आईडीपी) की अवधिउनके विदेश में रहने के दौरान ही समाप्‍त हो गई है, आईडीपी जारी किए जाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए केन्‍द्रीय मोटर वाहन अधिनियम, 1989 में संशोधन हेतु टिप्‍पणियां एवं सुझाव आमंत्रित करते हुए दिनांक 07 अक्‍तूबर, 2020 की एक प्रारूप अधिसूचना जीएसआर-624 (ई) जारी की है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने विशेष त्वरित सड़क विकास कार्यक्रम- पूर्वोत्तर से संबंधित कार्यों के लिए धन का आवंटन बढ़ाया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्रों से संबंधित कार्यों के लिए विशेष त्वरित सड़क विकास कार्यक्रम (एसएआरडीपी-एनई) के तहत व्यय के लिए धन का आवंटन बढ़ाया है।

हाइड्रोजन — सीएनजी के इस्तेमाल को लेकर अधिसूचना जारी

परिवहन के लिए वैकल्पिक स्वच्छ ईंधन अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सीएनजी इंजनों में एच-सीएनजी (हाइड्रोजन का 18% मिश्रण) के उपयोग की अनुमति दे दी है।

आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत राजमार्ग मंत्रालय ने दस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जारी किए

महत्वाकांक्षी आत्मनिर्भर भारत योजना में परिकल्पित सरलीकृत भुगतान प्रक्रिया के अंतर्गत कोविड-19 महामारी के दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 10,339 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। 2,475 करोड़ रुपये की एक अन्य राशि संसाधित की जा रही है और इसके जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।