भारत–कजाखस्तान रक्षा सहयोग : वेबिनार और एक्सपो आयोजित

भारत और कजाखस्तान के बीच एक वेबिनार 15 अक्‍टूबर, 2020 को आयोजित किया गया। “मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड, इंडिया- कजाखस्तान रक्षा सहयोग: वेबिनार और एक्सपो” वेबिनार का मूल विषय था। यह फिक्की के माध्यम से रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग की ओर से आयोजित किया गया था

एसएसएआरटी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया

ओडिशा तट से दूर व्हीलर द्वीप से आज पांच अक्टूबर 2020 को सुबह 11:45 बजे सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेंट रिलीज आफ टॉरपीडो (एसएमएआरटी) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इसमें रेंज और ऊंचाई तक मिसाइल की उड़ान, आगे शंकु के आकार के नकीले भाग का पृथक्करण, टारपीडो का अलग होना और वेग न्यूनीकरण तंत्र (वीआरएम) की तैनाती सहित सभी मिशन उद्देश्यों का पूरी तरह से पालन किया गया है।