मैं नितीश जी से जरूर आग्रह करूंगा कि रघुवंश प्रसाद जी ने अपनी आखिरी चिट्ठी में जो भावनाएं प्रकट की हैं, उसको परिपूर्ण करने के लिए आप और हम मिल करके पूरा प्रयास करें क्यूंकि पूरी तरह विकास की ही बातें उन्होंने लिखी थीं, उसको जरूर करें। मैं फिर एक बार आज कार्यक्रम के प्रारंभ में ही श्रीमान रघुवंश सिंह प्रसाद जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं, उनको नमन करता हूं।
Tag: #रघुवंश बाबू
रघुवंश प्रसाद के निधन से बहुत दुखी हैं लालू यादव, पढ़ें क्या कुछ कहा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हाल ही में राजद से इस्तीफा देने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। वह कोरोना को मात देकर तो ठीक हो गए लेकिन अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के सामने आने के बाद 4 अगस्त को उन्हें नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले 4-5 दिनों से उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
