भारत से संबंधित हर मसले को लेकर यूएनएससी में पहुंचने वाले पाकिस्तान को एक जोरदार झटका लगने वाला है। भारत ने यूएनएससी से अपील की है कि कश्मीर मुद्दे को हमेशा के लिए यूएनएससी में शामिल पाकिस्तान-भारत के पुराने एजेंडे से हटाया जाए। इसका कोई औचित्य नही और यह कहीं से विवादित भी नही है। भारत ने कहा कि ऐसी ‘तर्कहीन कवायद’ का एक उन्नत जगत में कोई मतलब नहीं है।