केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह ने सीएसआर परियोजना के तहत आरईसी लिमिटेड (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) की देखरेख में बिहार के भोजपुर ज़िले के कोइलवाड़ा क्षेत्र के लिए 1.64 करोड़ रूपए की परियोजना का कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। इस परियोजना में कुल 14 योजनाओं को शामिल किया गया है जिसमें 8 योजनाएँ पीसीसी सड़कों के निर्माण, 3 योजनाएँ एलईडी/सोलर लाइट और हाई मास्ट लाइटों और 3 सामुदायिक भवन में हॉल निर्माण से जुड़ी हैं।
Tag: #भोजपुर
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने बिहार के भोजपुर ज़िले में बरहारा में 6.99 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने सीएसआर परियोजना के तहत आरईसी लिमिटेड (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) की देखरेख में बिहार के भोजपुर ज़िले के बरहारा क्षेत्र के लिए 6.99 करोड़ रूपए की परियोजना का कल विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इस परियोजना में कुल 77 योजनाओं को शामिल किया गया है जिसमें 36 योजनाएं पी.सी.सी. सड़कों के निर्माण, 23 योजनाएं एलईडी/सोलर लाइट और हाई मास्ट लाइटों, 3 छट घाट, 3 सामुदायिक भवन और उप-स्वस्थ्य केंद्र तथा 12 आर्सेनिक शोधन संयंत्र से जुड़ी हैं।
