केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत एक सामूहिक सोच के साथ स्वच्छ ऊर्जा मिशन पर काम कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) द्वारा आयोजित पहले विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए, श्री गोयल ने कहा “स्वच्छ ऊर्जा के साथ भारत के जुडाव के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हम एक सामूहिक सोच के साथ काम कर रहे हैं, विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग काम करने संबंधी प्रक्रियाओं को समाप्त किया जा रहा है और भावी पीढ़ियों के स्वच्छ भविष्य के लिए हम एक दूसरे को समर्थन दे रहे हैं।”