भारतीय निजी क्षेत्र भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सहयात्री होंगे : डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) अपनी सुविधाओं को निजी क्षेत्र के लिए खोलने को पूरी तरह तैयार है।

भारतीय और अमेरिकी रक्षा शिष्‍टमण्‍डलों ने रक्षा सहयोग के बारे में वर्चुअल विचार-विमर्श आयोजित किया

10वीं रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) समूह की बैठक का वर्चुअल रूप से 15 सितम्‍बर, 2020 को आयोजन किया गया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्‍पादन, सचिव श्री राजकुमार और अमेरिका की ओर से अंडर सेक्रेटरी ऑ‍फ डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एंड सस्‍टेनमेंट सुश्री एलेन एम लॉर्ड ने की। डीटीटीआई समूह की बैठकें आमतौर पर साल में दो बार दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित की जाती हैं। इस बार कोविड महामारी के कारण इस बैठक का आयोजन वीटीसी के माध्‍यम से हुआ।