अगर आप भी शिक्षक बनने की तैयारी में लगे हैं और सीटीईटी परीक्षा बार बार देने और पास करने को लेकर चिंतित हैं तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज एक अहम फैसले में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की वैधता सात साल से बढ़ाकर आजीवन कर दी है।
