भारत ने नमूनों के परीक्षण में एक नया मील का पत्थर पार किया

भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 के कुल परीक्षणों की संख्या में तेजी से वृद्धि का प्रदर्शन किया है। देश ने आज कुल 9 करोड़ नमूनों के परीक्षणों की सीमा को पार कर लिया है।

35 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 140 टेस्ट/प्रति दिन/ मिलियन जनसंख्या कर रहे हैं

भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 परीक्षण के बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार किया गया है। देश की परीक्षण क्षमताओं में कई गुना वृद्धि हुई है। हर दिन 15 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है।