रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के पहले संस्करण के परिणाम 6 अक्टूबर, 2020 को सायं 3:30 बजे राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में जारी करेंगे। यह वर्चुअल सम्मान समारोह वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का एनआईसी, माईगॉव और संबंधित सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव वेबकास्ट किया जाएगा।
Tag: पर्यटन मंत्रालय
पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला का 58 वां सत्र “गांधी, अहमदाबाद और नमक मार्च” पर आयोजित किया
पर्यटन मंत्रालय इस साल राष्ट्रपिता की जयंती के अवसर पर उन्हें वेब स्क्रीन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और एक अक्टूबर से शुरू हुए वेबिनार की एक श्रृंखला के साथ उनके दर्शनों और शिक्षाओं का उल्लेख कर रहा है। इस श्रृंखला के तहत मंत्रालय ने तीन अक्टूबर 2020 को गांधी, अहमदाबाद और नमक मार्च विषय पर एक सत्र का आयोजन किया।
