उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र में आज एक बस पलटने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक कल्पना ट्रेवल्स की यह बस 45 यात्रियों को लेकर कानपुर से दिल्ली जा रही थी। अलीगढ़ के सर्किल ऑफिसर परशुराम सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बस पलटने से तीन लोगों की मौत और 20-25 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।