केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भले ही आया और चला गया लेकिन इस दौरान संसद में घटी घटनाएं अब तक चर्चा के केंद्र में हैं। यही वजह है कि आये दिन कोई न कोई बयान और नई राजनीति देखने और सुनने को मिल रही है। इस चर्चा के केंद्र में दो व्यक्ति और दो बातें हैं। दोनों व्यक्ति में पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं तो दूसरे खुद पीएम नरेंद्र मोदी।
