नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने राष्ट्रीय ताप बिजली निगम (एनटीपीसी) को मध्य प्रदेश स्थित विंध्याचल उच्च ताप बिजली केन्द्र और गदरवाड़ा उच्च ताप बिजली संयंत्र के अलावा छत्तीसगढ़ स्थित सिपत उच्च ताप बिजली परियोजनाओं में अनुसंधान और निरीक्षण गतिविधियों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर दूरस्थ पायलट विमान प्रणाली (आरपीएएस) की तैनाती करने की सशर्त छूट प्रदान की है।
