जनता के स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ और सुरक्षित जल की आपूर्ति आवश्यक है, इसलिए जल की आपूर्ति के साथ-साथ जल का नियमित प‍रीक्षण सुनिश्चित करना भी बहुत जरूरी है। जल शक्ति मंत्रालय के जल जीवन मिशन का उद्देश्‍य वर्ष 2024 तक प्रत्‍येक ग्रामीण घर में नल द्वारा जल का कनेक्शन प्रदान करना है।