पाकिस्तान में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। इसी क्रम में पकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी किस वजह से हुई है यह फिलहाल स्पष्ट नही हो सका है लेकिन माना जा रहा है कि सरकार विरोधी रैली के आयोजन को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा उनपर जिन्ना के मजार की पवित्रता भंग करने के आरोप भी लगे हैं।