केंद्र सरकार लोगों के बीच फास्टटैग के प्रचलन को बढ़ाने में लगी हुई है. इसके तहत उसने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके अनुसार अब कार चालकों को बिना फास्टटैग के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं मिलेगा. इसके साथ ही गाड़ी के फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए भी अब फास्टटैग अनिवार्य होगा.