कोरोना महामारी के दौर में बढ़ती बेरोजगारी के बीच भारतीय रेलवे लगातार अच्छी खबरें दे रही है। रेलवे ने जहां श्रमिकों को पहले घर पहुंचाने का जिम्मा उठाया, बाद में स्पेशल ट्रेन चलाई वहीं अब रेलवे ने नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को भी बड़ी खुशखबरी दे दी है। भारतीय रेलवे ने 35,208 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं।