खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र के अंतर्गत सात और राज्यों तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों में खेल सुविधाओं के उन्नयन के लिए चुना गया

खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत कुल नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खेल केंद्रों को खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) के रूप में उन्नत किया है। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, त्रिपुरा और जम्मू और कश्मीर शामिल हैं।

भारत ने नमूनों के परीक्षण में एक नया मील का पत्थर पार किया

भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 के कुल परीक्षणों की संख्या में तेजी से वृद्धि का प्रदर्शन किया है। देश ने आज कुल 9 करोड़ नमूनों के परीक्षणों की सीमा को पार कर लिया है।

भारत में सक्रिय मामलों के प्रतिशत में गिरावट का ट्रेंड बरकरार

भारत में कुल पॉजिटिव मामलों के प्रतिशत की तुलना में सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट का ट्रेंड लगातार बना हुआ है। इस समय देश में कुल पॉजिटिव मामलों में से केवल 15.11 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं जो 9,40,441 हैं।