सनकी तानाशाह गोली मारकर ख़त्म करेगा कोरोना को, तालिबानी फैसला सुनकर आपकी भी रूह कांप जायेगी

पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से पीड़ित है. दुनियाभर में वैज्ञानिक दिन-रात कोरोना की दवाई खोजने में लगे हुए है. लाखों लोग इस बीमारी से अपनी जान गवां चुके है. मगर दूसरी ओर अपने सनकी फैसलों के लिए जाने वाले नार्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने कोरोना से निपटने के लिए एक क्रूर तरीका खोज निकला है जिसे सुनकर आपकी रूह भी कांप जाएगी.

बुरी खबर- भारत मे भी रुका कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, WHO ने कहा…

कोरोना वायरस से जुड़ी बुरी ख़बरों के आने का दौर लगातार जारी है। एक तरफ जहां नए संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है और प्रतिदिन 90 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर भी अब बुरी खबर आई है। खबर के मुताबिक सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड का ट्रायल रोक दिया है।

कोरोना जांच का बना रिकॉर्ड, कुल आंकड़ें 5 करोड़ के पार, देखें

कोविड महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में त्वरित और व्यापक जाँच ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत ने 5 करोड़ संचयी जाँच की संख्या को पार करते हुए आज एक और ऊँचाई को छुआ है

Corona Update-मेट्रो सेवा शुरू और परीक्षाओं के दौर के बीच फिर मिले 90 हजार से ज्यादा नए केस, 1016 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित लखनऊ में मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई है। JEE परीक्षा जारी है, NEET की परीक्षा अगले हफ्ते आयोजित की जानी है और इसके साथ ही सितम्बर में राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालय फाइनल ईयर की परीक्षा के आयोजन को लेकर भी तैयारियों में जुटे हैं। इन सभी ख़बरो के बीच कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना आम जनता एयर सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं।

अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा हुईं कोरोना से संक्रमित

अर्जुन कपूर के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना की शिकार हो गई है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार मलाइका अरोड़ा ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. उन्होंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए कहा ‘मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. मुझेमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है. फिलहाल मेरी तबियत ठीक है. मैंने डॉक्टर्स की सलाह पर खुद को होम कोरेंटीन कर लिया है.’

बिहार- 88 फीसदी पर पहुंची रिकवरी दर, कुल संक्रमितों की संख्या 1लाख 45 हजार के पार

कोरोना वायरस से शुरुआती लड़ाई में पिछड़ने की वजह से बदनामी झेल चुका बिहार अब कई राज्यों से आगे निकल चुका है। इस राज्य में न सिर्फ नए संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में कमी आई है बल्कि टेस्टिंग में तेजी और रिकवरी दर के आंकड़ों में भी इस राज्य ने कइयों को मात दे दी है।
राज्य सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों की बात करें तो राज्य में टेस्टिंग का आंकड़ा आज 1.50 लाख(प्रतिदिन) को पार कर गया है।

अर्जुन कपूर भी कोरोना के शिकार हुए, खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी, घर में खुद को किया कोरेन्टीन

आये दिन किसी न किसी बॉलीवुड स्टार की कोरोना से संक्रमित होने की खबर आ रही है. अब इस लिस्ट में एक और बॉलीवुड अभिनेता का नाम जुड़ गया है. अर्जुन कपूर भी कोरोना के शिकार हो गए है. उन्होंने आने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी.

पॉजिटिव न्यूज़- पिछले 24 घंटों में कोरोना से ठीक हुए 70 हजार से ज्यादा लोग,कुल संख्या 31 लाख के पार

वैश्विक महामारी कोरोना से भारत भी बुरी तरह प्रभावित है। भारत कुल संक्रमण के मामले में दुनिया के दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। पिछले 24 घंटों में सामने आए 90 हज़ार से ज्यादा नए मामलों के साथ ही भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका है। हालांकि राहत भरी खबर बस इतनी है कि ब्राज़ील और अमेरिका मौतों के कुल मामलों में भारत से काफी आगे हैं।

Coronavirus Update- ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 90 हजार मामले

कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यह वायरस हर दिन संक्रमण और मौतों के नए रिकॉर्ड बनाने पर आमादा है। दुनिया के कई देशों में जारी कोहराम के बीच भारत मे भी इसके मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो संक्रमण के आंकड़ों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई और कुल 90,633 नए मामले दर्ज हुए। इस दौरान 1,089 लोगों की मौत भी इस वायरस के चपेट में आने से हो गई।

इस पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया कोरोना को मात, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कोरोना को मात दे दी है। वह कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस के चपेट में आ गए थे। आज उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

कोरोना से लड़ाई में अव्वल है बिहार, प्रतिदिन टेस्ट का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार, रिकवरी रेट 87 फीसदी से ऊपर

कोरोना वायरस से शुरुआती लड़ाई में पिछड़ने की बदनामी झेल चुका बिहार अब कई राज्यों से आगे निकल चुका है। इस राज्य में न सिर्फ नए संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में कमी आई है बल्कि टेस्टिंग में तेजी और रिकवरी दर के आंकड़ों में भी इस राज्य ने कइयों को मात दे दी है।

रिसर्च में कोरोना के नए लक्षण आए सामने, न करें नजरअंदाज

कोरोना वायरस को लेकर हर दिन एक नई जानकारी सामने आ रही है। कभी इसके बदलते लक्षण तो कभी दुबारा संक्रमित होने के खतरे तो कभी वैक्सीन को लेकर कुछ न कुछ खबर हर दिन सामने आ रही है। इसी कड़ी में इसके कुछ नए लक्षण ढूंढे जाने का दावा किया गया है। अभी तक अगर कोरोना के घोषित लक्षणों की बात करें तो बुखार, खांसी और स्वाद या गंध पकड़ में न आना है।

बिहार के इस अस्पताल में संगीत से होगा कोरोना का इलाज, अब तक बेहतर रहा है रिकॉर्ड

वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में इसके इलाज को लेकर हर दिन एक नई खबर आ रही है। कहीं वैक्सीन, कहीं दवाई, कहीं इम्युनिटी तो कहीं स्टेरॉइड की बात पर तकरार जारी है। ऐसे में आपसे कहे कि कोरोना का इलाज मधुर संगीत से किया जाए तो आपके मन मे क्या ख्याल आएगा? जी हां भारत के एक राज्य में संगीत के द्वारा अब कोरोना से पीड़ित मरीजों के इलाज की योजना बनाई जा रही है।

क्या कोरोना,GDP और बेरोजगारी से बड़ा है सुशांत और चीन का मुद्दा? कैसे और क्यों सेट कर रही मीडिया ऐसा एजेंडा?

कोरोना महामारी के दौर में अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। जीडीपी रसातल में पहुंच चुकी है और बढ़ी हुई महंगाई और बेरोजगारी ने सभी के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी है। इस बीच मेन स्ट्रीम मीडिया में यह मुद्दे गायब होने इससे भी बड़ी चिंता की वजह है। मीडिया के बॉयकॉट तक की बात अब सोशल मीडिया पर उठने लगी है। उठे भी क्यों न कोरोना के इस दौर में जहां सबसे अहम और बड़ा मुद्दा रोजगार बचाना और बढ़ाना होना चाहिए वहां हम एक केस के पीछे ज्यादा पड़े हैं।

नही रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, आरआर हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का आज निधन हो गया। ब्रेन सर्जरी होने के बाद से लगातार वह कोमा में थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। गत काफी दिनों से वह कोमा में वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे। वह देश के 13वें राष्ट्रपति रहे थे।

बाँका- पूर्व सांसद पुतुल सिंह थामेंगी राजद का दामन, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

बाँका की पूर्व सांसद और दिग्विजय सिंह(दादा) की पत्नी पुतुल सिंह राजद के दामन थामेंगी। खबरों के मुताबिक वह तीन सितंबर को पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगी। सूत्रों के अनुसार वह पटना में हैं और जल्द ही इस बात की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। राजद में उनके शामिल होने को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं।

कंपनी ने अपने कर्मचारी की लाश भेजने के लिए खर्च किये 60 लाख, हो रही तारीफ

यूँ तो लोग अपने बॉस और कंपनी से हमेशा दुखी नजर आते हैं लेकिन आज एक ऐसी पॉजिटिव खबर आई है जिसकी तारीफ हर तरफ हो रही है। यह खबर कोलकाता से आई है जहां एक कंपनी ने अपने यहां काम कर रहे कर्मचारी की मौत के बाद उसकी लाश को उसके घर तक भेजने के लिए 60 लाख रुपये खर्च कर दिए।

बुरी खबर- कोरोना से ठीक होने के इतने दिनों बाद आप दोबारा हो सकते हैं संक्रमित, रिसर्च में खुलासा

कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया के सैकड़ों देश प्रभावित हैं। कई देशों में इस महामारी ने ऐसा प्रकोप दिखाया कि लाखों लोग काल के गाल में समा गए। भारत मे भी इसका कहर लगातार जारी है। हर दिन इसके संक्रमण के आंकड़े इसकी बढ़ती भयावहता को दिखाने के लिए काफी हैं। इसके बीच इससे बचने के लिए कभी वैक्सीन की बात सामने आती है तो कभी हर्ड इम्युनिटी की लेकिन भारत मे ही हुए एक रिसर्च में यह साफ हो गया है कि हर्ड इम्युनिटी की बात गलत है और हमें कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन पर ही आश्रित रहना पड़ सकता है।

इस राज्य में हुआ कोरोना ब्लास्ट, विधानसभा सत्र से पहले 23 विधायक आए कोरोना की चपेट में

पंजाब विधानसभा के 28 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के पहले बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। 117 सदस्यीय विधानसभा में 23 विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन विधायकों में तीन मंत्रियों समेत कांग्रेस के 14 विधायक, अकाली दल के 6 विधायक और आम आदमी पार्टी के 3 विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने घरों में आइसोलेट हो गए हैं।