केन्द्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री और नौवहन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स-जीएसएफसी इंडिया लिमिटेड द्वारा तैयार ‘कैल्शियम नाइट्रेट’ और ‘बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट’ की स्वदेशी किस्‍म को लॉन्च किया।