दुनिया भर में कोरोना महामारी के कहर के बीच अन्य दुखद ख़बरों के आने का सिलसिला भी अनवरत जारी है। इसी क्रम में एक खबर आ रही है कांगो से। यहां सोने की एक खदान ढहने की वजह से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। खबरों में इस बात की भी आशंका जताई गई है कि मृतकों और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।