कोरोना वैक्सीन बनाने की होड़ कब बीच लगातार अलग-अलग ख़बरों के आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक बड़ी खबर आज शाम आई है। खबर के मुताबिक दो दिनों पहले रोके गए ऑक्सफ़ोर्ड के वैक्सीन के ट्रायल को दुबारा शुरू करने की अनुमति ब्रिटिश रेगुलेटरी ने दे दी है। वैक्सीन का परीक्षण उन खबरों के बाद रोका गया था जिनमे कहा गया था कि एक वॉलेंटियर पर इस वैक्सीन के प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिले थे।
