एयरो इंडिया 2021 वेबसाइट एशिया के सबसे बड़े एयरोशो के लिए एक संपर्क रहित ऑनलाइन इंटरफेस होगी और प्रदर्शनकारियों और आगंतुकों दोनों के लिए ही इस आयोजन से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाओं की यह मेजबानी करेगी। इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय की हाल की नीतियों तथा पहलों के संबंध में सूचनात्‍मक विषय वस्‍तु के साथ-साथ स्‍वदेशी वायुयानों और हेलिकॉप्‍टरों के उत्‍पादन प्रोफाइल के बारे में भी जानकारी उपलब्‍ध होगी। रक्षा मंत्री ने इस आयोजन की सफलता के बारे में अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।