जनजातीय मामलों के केन्‍द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा कल यहां वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से जनजातीय कार्य मंत्रालय और आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से जनजातीय वर्गों के कल्‍याण के लिए दो उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्रों की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्‍थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर भी उपस्थित रहेंगे।