लखनऊ और मऊ में पहले मुख्तार अंसारी और उसके बाद प्रयागराज में अतीक अहमद के अवैध कब्जों पर बुल्डोजर चलाने के बाद अब अगला नम्बर सपा के विवादित नेता आजम खान का है। रामपुर में उनके हमसफर रिसोर्ट को तोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई अवैध कब्जे को लेकर की जानी है।इस संबंध में रिजॉर्ट मालिक सीतापुर जेल में बंद शहर विधायक तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर अपना कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं।