केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज यहाँ नार्थ ब्लाक में हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला सहित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
Tag: #हिंदी दिवस
हिंदी दिवस पर बोले गृह मंत्री अमित शाह- पीएम के हिंदी में दिए भाषणों से, हिंदी का वैश्विक कद मजबूत हुआ
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने हिंदी दिवस पर देशवासियो को शुभकमनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री अमित शाह ने कहा कि हिंदी दिवस के अवसर पर मैं इसके सशक्तिकरण में योगदान देने वाले सभी महानुभावों को नमन करता हूं और देशवासियों से आह्वान करता हूं कि अपनी मातृभाषा के साथ साथ हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर उनके संरक्षण व संवर्धन में अपना योगदान देने का संकल्प लें। श्री अमित शाह ने कहा कि अनेक भाषाएं एवं संस्कृतियां हमारी न केवल विरासत हैं हमारी ताकत भी हैं, इसलिए हमें इसको आगे बढ़ाना है। सांस्कृतिक व भाषाई विविधता से भरे, इस गौरवशाली देश में – पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण के बीच, सदियों से, कई भाषाओं ने संपर्क बनाए रखने का काम किया है। हिंदी इसमें प्रमुख भाषा रही है और ये योगदान जो हिंदी का है इसको देश के कई नेताओं ने समय-समय पर सराहा है और हिंदी ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है।
