प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के दरभंगा में एक नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की। इसकी स्थापना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत की जाएगी। मंत्रिमंडल ने उपरोक्त एम्स के लिए एक निदेशक पद सृजित करने को भी मंजूरी प्रदान की है जिसका मूल वेतन 2,25,000 रुपये (निर्धारित) होगा और साथ में एनपीए भी देय होगा (हालांकि वेतन और एनपीए की कुल राशि 2,37,500 रुपये से अधिक नहीं होगी)।
