केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि कृषक प्रधान हिंदुस्तान खुशहाली के रास्ते पर चल पड़ा है जहाँ किसानों के अन्न का भरपूर दाम, अन्नदाता का भरपूर सम्मान है। ग्राम लोधीपुर, मुरादाबाद में “किसानचौपाल” के दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि मोदी सरकार के किसानों की आमदनी दोगुना करने के संकल्प ने बिचौलियों की परेशानी चौगुनी कर दी है।
