लद्दाख स्थित भारत-चीन सीमा पर जारी गतिरोध और लगातार चल रही बातचीत के बीच चीन ने एक बार फिर उकसावे वाली हरकत की है। इससे भी बड़ी बात है कि खुद गलती करने वाला चीन बड़ी ही बेशर्मी से झूठ भी बोल रहा है। सोमवार देर रात एलएसी पर 45 साल बाद गोली चलने की खबर आई। इसके बाद सबसे पहले चीन ने बयान दिया कि भारतीय सेना चीनी इलाके में घुसने की कोशिश कर रही थी और फायरिंग भी किया। अब इस पर भारतीय सेना की तरफ से बयान जारी किया गया है।
