उत्तरप्रदेश की राजनीति में योगी आदित्यनाथ को अब तक का सबसे बेहतरीन सीएम माना जाता है। सबूत के तौर पर इस बाबत कई सरकारी, गैर सरकारी सर्वे अलग-अलग माध्यमों से उपलब्ध हैं। योगी के आने के बाद से विपक्ष लगभग यूपी में तटस्थ था। सपा बसपा को कोई ऐसा मौका विरले ही मिला जब योगी पर सवाल खड़े कर सकें लेकिन अब अचानक यूपी का माहौल बदल रहा है।
Tag: #लखीमपुर खीरी
यूपी- जमीन विवाद में पीट-पीट कर पूर्व विधायक की हत्या, बेटा गंभीर, पुलिस बोली-गिर कर मरे
यूपी का लखीमपुर खीरी जिला अपराध की खबरों का केंद्र बनता जा रहा है। इस जिले से बलात्कार की कई ख़बरों के आने का सिलसिला अभी थमा भी नही था कि इसी बीच एक और दिल को झकझोरने वाली खबर सामने आ रही है। यहां की निघासन विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की दबंगों ने जमीन विवाद में पीट पीट कर हत्या कर दी। पूर्व विधायक की उम्र 75 वर्ष बताई जा रही है। दबंगों ने उनके बेटे संजीव को बुरी तरह पीटा, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
