स्मार्टफोन हाथ में हो तो हर कोई किसी न किसी खास लम्हे, अवसर, जगह और चेहरे को खास तरीके से शूट कर यादों में संजो लेना चाहता है। इसके लिए न सिर्फ कैमरा बल्कि करेज(साहस) भी खूब दिखाया जाता है। हालांकि यह शौक कई बार जान पर आफत को आमंत्रित कर जाता है। ऐसा ही हुआ दो युवाओं के साथ जब वो बेस्ट शॉट क्लिक करने के चक्कर मे ऐसी खतरनाक जगह पर पहुंच गए कि गिरने के बाद उनकी मौत हो गई।
