भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। इस मौके को बेरोजगार युवा और विपक्षी दल राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना रहे हैं। ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया एप्प पर इससे जुड़े कई हैशटैग ट्रेंड में हैं। युवाओं के इस अभियान को अब लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने भी अपना समर्थन दिया है।