राफेल- औपचारिक रूप से सेना में शामिल हुए राफेल, कई बड़े नाम रहे मौजूद

एयर फोर्स स्टेशन, अंबाला में एक औपचारिक कार्यक्रम में आज लड़ाकू विमान राफेल को औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में शामिल कर लिया गया है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की सैन्य बल मंत्री सुश्री फ्लोरेंस पार्ली ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

तेलुगु फिल्मों के अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का निधन, पीएम और गृह मंत्री ने जताया दुःख

तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह 74 साल के रेड्डी को गुंटूर, आध्र प्रदेश स्थित अपने घर में हार्ट अटैक आया था। कुछ रिपोर्ट्स में परिवार के सदस्यों के हवाले से लिखा गया है कि हार्ट अटैक आने के बाद रेड्डी बाथरूम में गिर गए थे

शिक्षक दिवस पर पीएम ने जताया शिक्षकों का आभार, सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और डॉ एस राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी।